फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नई पंचायत को सरकारी ग्रांट और रिकार्ड सुपुर्द नहीं करने पर डीसी ने दिए एफआईआर के निर्देश

नई पंचायत को सरकारी ग्रांट और रिकार्ड सुपुर्द नहीं करने पर डीसी ने दिए एफआईआर के निर्देश

Thu, 25 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
नई पंचायत को सरकारी ग्रांट और रिकार्ड सुपुर्द नहीं करने पर डीसी ने दिए एफआईआर के निर्देश
पुरानी पंचायत के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन

गांव नारायणगढ़ की पंचायत ने डीसी से की थी शिकायत
नई पंचायत को सरकारी ग्रांट और रिकॉर्ड सुपुर्द नहीं करने पर दी थी शिकायत
डीसी ने जिला विकास व पंचायत अधिकारी को रिकवरी करने के दिए आदेश
पुरानी पंचायत ने नहीं दिए नई पंचायत को नौ लाख 99 हजार 667 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। ब्लॉक घल्लखुर्द के तहत गांव नारायणगढ़ की नई पंचायत ने डीसी से शिकायत की थी कि पुरानी पंचायत ने रिकार्ड और सरकारी फंड्स ट्रांसफर नहीं किए हैं। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीसी ने पुरानी पंचायत के सदस्यों पर मामला दर्ज करने के पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं।

डीसी ने जिला विकास व पंचायत अधिकारी को कार्रवाई कर रिकवरी करने की बात कही है। मौजूदा सरपंच भगवान सिंह ने पंचायत के साथ डिप्टी कमिश्नर के समक्ष पेश होकर लिखित शिकायत दी और कहा कि गांव में नई पंचायत बन चुकी है। पंचायती रिकार्ड, पानी का टैंकर, अलमारी, फर्नीचर समेत काफी सामान नई पंचायत के सुपुर्द नहीं किया गया। इसके अलावा पंचायती जमीन से मिलने वाले फंड के 99 हजार 667 रुपये और सरकारी ग्रांट के बकाया 9 लाख रुपये भी अभी तक नई पंचायत के हवाले नहीं किए गए। इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने कहा कि सरकारी फंड्स और साजो-सामान किसी की निजी जागीर नहीं ब्लकि सरकारी अमानत है। इसे कोई भी व्यक्ति अपने पास नहीं रख सकता। उन्होंने इस मामले में पुलिस अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा जिला विकास व पंचायत अधिकारी को इस मामले में पंचायती रिकार्ड और अन्य जरूरी सामान की रिकवरी करने के लिए कहा है। उन्होंने डीडीपीओ को निर्देश दिया है कि मामले से संबंधित सारा सामान रिकवर करके उन्हें इसकी लिखित रिपोर्ट दें। उन्होंने डीडीपीओ को आदेश दिया है कि इस तरह के अन्य मामलों में भी तत्काल कार्रवाई की जाए। जहां भी सरकारी साजो-सामान को नई पंचायत को ट्रांसफर नहीं किया गया या फंड्स को लेकर कोई गड़बड़ी की शिकायत आई है, वहां बिना किसी विलंब कानूनी कार्रवाई करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed