फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर कत्ल करने का मामले में भगौड़ा आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार

मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर कत्ल करने का मामले में भगौड़ा आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार

Fri, 11 May 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर कत्ल करने का मामले में भगौड़ा आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार
दुराचार कर बच्ची की हत्या करने का भगोड़ा दस साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

फगवाड़ा। करीब 10 साल पहले एक मासूम बच्ची के साथ दुराचार के बाद हत्या कर लाश रेलवे ट्रैक पर फेंककर फरार होने के मामले में भगोड़े आरोपी को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

जीआरपी प्रभारी गुरभेज सिंह ने बताया कि 2008 में एक 8 साल का मासूम तमीहा खातून वासी फगवाड़ा के साथ दुराचार के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। मासूम की लाश रेलवे ट्रैक पर फेंककर आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में जीआरपी ने मामला दर्ज किया था। जीआरपी ने आरोपी की पहचान सुरिंदर प्रशाद पटेल पुत्र विरकान पटेल वासी बनहौरा बाजार जगदीशपुर जिला बेतिया (बिहार) के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि हत्या और दुराचार के मामले में अदालत ने नवंबर 2008 में आरोपी को भगोड़ा करार दिया था। बिहार में आरोपी के गिरफ्तार होने की सूचना मिलने पर उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया गया। जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed