फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बजुर्ग महिला का कत्ल की गुत्थी सुलझी,बहु समेत जमीन की देखभाल करने वाला गिरफ्तार

बजुर्ग महिला का कत्ल की गुत्थी सुलझी,बहु समेत जमीन की देखभाल करने वाला गिरफ्तार

Sun, 31 Mar 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
बजुर्ग  महिला का कत्ल की गुत्थी सुलझी,बहु समेत जमीन की  देखभाल करने वाला गिरफ्तार
कर्ज से परेशान बहू ने की थी एनआरआई महिला की हत्या
विज्ञापन

फगवाड़ा में बुजुर्ग महिला के कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी
दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। आदर्श नगर में शुक्रवार-शनिवार रात हुए एक एनआरआई बुजुर्ग महिला के कत्ल की गुत्थी को थाना सतनामपुरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मृतका के दिवंगत बेटे की पत्नी और जमीन की देखभाल करने वाले शामिल हैं। मृतका के रिश्तेदार ने कल ही पुलिस के सामने आरोपी महिला पर शक जताया था।

एसपी फगवाड़ा मंदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर के एक घर में बुजुर्ग महिला की लाश पड़ी है। मृतका की पहचान सतनाम कौर के रुप में हुई। वह कुछ समय पहले ही विदेश में रहते बेटे के पास से लौटी थी और कोठी की ऊपरी मंजिल पर अकेली रहती थी। नीचे दो अध्यापक किराएदार थे। रिश्तेदारों ने मृतका के दिवंगत बेटे की पत्नी के साथ जायदाद को लेकर विवाद होने और कत्ल के पीछे उसका हाथ होने का शक जाहिर किया था। सूत्रों के मुताबिक सतनाम कौर की अपने बेटे और बहू से अधिक नहीं बनती थी। बेटे की मौत के बाद सतनाम कौर सिर्फ भोग पर ही गई थी। एसपी मनदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान थाना सतनामपुरा के प्रभारी ओंकार सिंह ने पाया कि वारदात में मृतका की पुत्रवधू हरजोत कौर पत्नी स्व. जगमोहन वासी दादूवाल जिला जालंधर की शमूलियत है। सख्ती से पूछताछ में बहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि कि वह कर्ज से परेशान थी, इसके लिए उसने सास की जायदाद हड़पने के लिए जमीन की देख रेख करने वाले विक्रम सिंह विक्की के संग मिल कर गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों हरजोत कौर और विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र हरजीत सिंह वासी गांव समरावा जिला जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि तय प्लान के मुताबिक हरजोत कौर ने विक्रम को पैसे का लालच देकर साजिश में शामिल किया। विक्रम नशे का बादी बताया जाता है। 29 तारीख को वे दोनों एक्टिवा पर शहर आए और मौका देखकर कोठी में घुसकर सतनाम कौर का गला घोंट कर कत्ल कर दिया।
विज्ञापन




फोटो 31केपीटीपीपीएचजी 1,2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed