{"_id":"5ad236f74f1c1b350a8b4860","slug":"31523726071-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियारों के बल पर लूटा ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थियारों के बल पर लूटा ट्रैक्टर
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हथियार दिखाकर लूटा ट्रैक्टर
चालक को बांधकर गेहूं के खेत में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
गांव लुबानियांवाली के पास एक गाड़ी पर सवार सात अज्ञात लोग हथियार दिखाकर चालक से ट्रैक्टर छीनकर फरार हो गए। वहीं जाते हुए चालक को बांधकर गेहूं के खेत में फेंक गए। यही नहीं उसका मोबाइल भी साथ ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बधनी जैमल सिंह वाला (फिरोजपुर) निवासी धरमिंदर सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि वह ट्रैक्टर चालक है। शुक्रवार शाम को उसने गांव चुगाली (फिरोजपुर) से रेत का ट्राला भरा था। सोनालीका ट्रैक्टर पर उसे लेकर वह मुक्तसर उतारने आ रहा था। रात को आराम करने के बाद वह गांव डोड से आगे चला था। जब वह गांव सीरवाली व लुबानियांवाली के पास करीब तीन बजे पहुंचा तो अचानक एक बड़ी गाड़ी उसके ट्रैक्टर के आगेे आकर रुकी। इसमें से सात अज्ञात लोग उतरे। उनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने उसे ट्रैक्टर से खींचकर उतार लिया और गेहूं के खेत में ले गए। वहां पर उन्होंने उसे बांधकर फेंक दिया। इसके बाद वह उसका ट्रैक्टर व मोबाइल लेकर चलते बने। वहीं रेत का भरा ट्राला वहीं छोड़ गए। उसने मुश्किल से खुद को छुड़वाया और पास के ढाबे से जाकर अपने मालिकों को सूचना दी। मालिकों के आने के बाद उन्होंने थाना बरीवाला पुलिस को बताया। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनकी ओर से धरमिंदर सिंह के ब्यानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।