फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बहन से छेड़छाड़ करने से रोकने पर हवाई फायरिंग,दो नामजद

बहन से छेड़छाड़ करने से रोकने पर हवाई फायरिंग,दो नामजद

Fri, 09 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
बहन से छेड़छाड़ करने से रोकने पर हवाई फायरिंग,दो नामजद
छेड़छाड़ से रोकने पर फायरिंग, दो नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
बस से उतरी नाबालिग बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। थाना सदर पुलिस ने गांव पक्का के गुरप्रीत सिंह व उसके एक साथी सुक्खा के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित छात्रा ने बताया कि घ्7 फरवरी की शाम को वह पढ़ाई करने के बाद फरीदकोट से बस में सवार होकर गांव लौट रही थी। फरीदकोट से ही बस में एक युवक चढ़ा। वह उसे गलत नीयत से देखकर गंदे इशारे करने लगा। जब वह अपने गांव में बस से उतरने लगी तो उस युवक ने उसे रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। वहां पर उसके ताया का लड़का इकबाल सिंह व गुरसेवक सिंह खड़े थे, जिन्होंने उसे ऐसा करने से रोका। इस दौरान बाइक पर एक और युवक आ गया, जिसने इकबाल सिंह की तरफ तीन हवाई फायर किए। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। छात्रा के अनुसार उसके ताया के लड़के ने आरोपियों को पहचान लिया जो कि गांव पक्का का गुरप्रीत सिंह व उसका साथी सुक्खा सिंह थे। पुलिस ने बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed