{"_id":"5cb75a12bdec2258a5433911","slug":"21555520018-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की लत से परेशान पलंबर ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की लत से परेशान प्लबंर ने फंदा लगाया
विज्ञापन
पठानकोट। बजरी कंपनी निवासी प्लबंर ने शराब की लत से परेशान होकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी के बयान पर थाना नंबर 2 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतक रामचंद की पत्नी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति शादी के बाद उसके साथ मायके घर छोटा दौलतपुर में रहता था। वह शराब का आदी था, वह अपनी सारी कमाई शराब पीने पर खर्च कर देता था। वह खुद इस आदत से परेशान था। उसने 3 महीने पहले रेलवे ट्रैक पर लेट आत्महत्या की कोशिश की थी। रजनी ने बताया कि 16 अप्रैल की रात साढ़े 8 बजे वह रसोई में खाना बना रही थी और पति दूसरी मंजिल पर कमरे में आराम करने के लिए चला गया। लगभग आधे घंटे बाद वह पति को खाने पर बुलाने कमरे में गई तो उसका शव पंखे से रस्सी के साथ झूल रहा था। एसआई रामलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर लाश वारिसों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।