{"_id":"5c9e4cf9bdec2214391edbd3","slug":"21553878265-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा कारोबारियों से दस लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदकोट। जिला पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के तहत शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान कार सवार डबवाली (हरियाणा) के दो कपड़ा कारोबारियों से 10 लाख की नकदी बरामद की है। इस नकदी के बारे में कोई सबूत न पेश किए जाने पर पुलिस ने राशि को जब्त कर लिया है। डीएसपी जैतो गुरप्रीत सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के तहत 50 हजार या उससे ज्यादा की नकदी साथ ले जाते समय सम्बंधित व्यक्ति के पास पैसे का सबूत व स्टेटमेंट होनी जरूरी है। शुक्रवार को थाना बाजाखाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार डबवाली के कपड़ा व्यापारी महेश कुमार व राकेश कुमार को रोका और शक के आधार पर कार की तलाशी लेने पर कार में पड़े थैले से दस लाख 10 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान व्यापारियों ने दावा किया कि वह अमृतसर में कपड़ा खरीदने जा रहे थे, लेकिन इस के बारे में वह पुलिस के पास कोई लिखित सबूत व स्टेटमेंट नहीं पेश कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।