{"_id":"5c8fd382bdec22140b2096cf","slug":"21552929666-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चे का ईलाज करवाने आए पिता को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात बच्चे का ईलाज करवाने आए पिता को कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हादसा, वाहन कब्जे में ले पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पार्किंग में बेकाबू कार ने पास के ही बैंच पर बैठे युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुक्तसर के गांव जस्सेआना निवासी बिलास कुमार (24) पुत्र राम लोचन मुनि के तौर पर हुई है। वह मेडिकल अस्पताल में अपने नवजात बच्चे का इलाज करवाने आया था। थाना कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले ही बिलास कुमार ने लव मैरिज की थी। एक माह पहले उसके घर बच्चे ने जन्म लिया था। बच्चे के बीमार होने की वजह से वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ इन दिनों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह बिलास कुमार पार्किंग के पास बैंच पर बैठा हुआ फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पार्किंग में एक कार सवार ने अपनी गाड़ी स्टार्ट की। कार स्टार्ट होते ही बेकाबू हो गई और सीधे बैंच पर बैठे उक्त नौजवान पर जा चढ़ी। उसे काफी गंभीर चोटें लगीं। उसे तुरंत अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। हादसे से उस पर और उसके मासूम बच्चे पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है। मामले में थाना कोतवाली के एएसआई गुरमेज सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से मृतक के परिवार के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
---------
फोटो 18एफआरडीपी01
फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घटनास्थल पर बिखरा रक्त
-------
फोटो 18एफआरडीपी02-मृतक बिलास कुमार की फाइल फोटो
----------