फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   थाना एनआरआई का एएसआई दस हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार

थाना एनआरआई का एएसआई दस हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार

Tue, 12 Feb 2019 10:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
थाना एनआरआई का एएसआई दस हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार
थाना एनआरआई का एएसआई दस हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार
विज्ञापन

चालान कोर्ट में पेश करने के एवज में मांगी रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। बुजुर्ग महिला का चालान कोर्ट में पेश करने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते थाना एनआरआई कपूरथला के एएसआई को विजिलेंस कपूरथला की पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी विजिलेंस जालंधर दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि रिंकू निवासी गांव खलवाड़ा कालोनी थाना सदर फगवाड़ा ने विजिलेंस ब्यूूरो को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूर है और उसकी दादी स्वर्ण कौर निवासी मोहल्ला भगतपुरा, गली नं.3 फगवाड़ा और दो अन्य लोगों के खिलाफ थाना एनआरआई में केस दर्ज हुआ था। इसमें उसकी दादी स्वर्ण कौर की जमानत हो गई थी। मामले की तफ्तीश थाना एनआरआई का एएसआई मनजिंदर सिंह कर रहा था। इस केस का चालान अदालत में पेश किया जाना है। इस मामले को लेकर दो कर्मचारी कुछ दिन पहले उसकी दादी के हस्ताक्षर लेने के लिए आए लेकिन उसकी दादी ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। इस पर उक्त कर्मचारी उसे एएसआई मनजिंदर सिंह का मोबाइल नंबर दे गए। इसके बाद उसके विदेश में रहते चाचा राजिंदर कुमार ने उसे एएसआई मनजिंदर सिंह का फोन नंबर देते हुए उसे (रिंकू) केस की पैरवी करने के लिए तफ्तीशी अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जब उसने मनजिंदर सिंह से संपर्क किया तो उसने कहा कि उक्त केस का चालान अदालत में पेश किया जाना है। वहां पर उसकी दादी स्वर्ण कौर का अदालत में हाजिर होना जरूरी है। इस पर उसने कहा कि उसकी दादी बुजुर्ग हैं और अदालत में नहीं आ पाएंगी। इस पर एएसआई मनजिंदर सिंह ने कहा कि उसकी अदालत में काफी पहचान है। वह उसकी दादी के अदालत में हाजिर हुए बिना ही चालान कोर्ट में दे देगा, लेकिन इस काम के 10 हजार रुपये देने पड़ेंगे। इस पर उसने विजिलेंस ब्यूरो कपूरथला के डीएसपी कर्मवीर सिंह को बताया। उन्होंने मंगलवार का समय मुकर्रर करके रंग लगे नोट देकर भेजा और जैसे ही उन्होंने एएसआई मनजिंदर सिंह को रकम दी तो तुरंत विजिलेंस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed