{"_id":"5b61ece24f1c1bbd298b7467","slug":"21533144290-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाका बजाने वाले रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिलों के काटे चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाका बजाने वाले रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिलों के काटे चालान
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाका बजाने वाले रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिलों के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने पटाका बजाने वाले रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिलों और ऊंची आवाज में हॉर्न बजाने वाले वाहनों की जांच की। नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहनों के चालान काटे गए।
जूनियर एनवायरमेंट इंजीनियर वरुण कुमार और ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में नकोदर चौक पर जांच अभियान चलाया गया। टीम ने करीब दो दर्जन से ज्यादा रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिलों की जांच की और आवाज प्रदूषण करने वाले मोटर साइकिलों के चालान काटे गए। वाहन चालकों को ध्वनि प्रदूषण के नियमों की उल्लंघना करने पर एयर एक्ट 1981 की धारा 31ए के तहत शोकॉज नोटिस भी दिए गए। इस दौरान टीम सदस्यों ने वाहन चालकों को ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रेशर हॉर्न न उपयोग करने की अपील भी की। प्रदूषण विभाग और ट्रैफिक पुलिस द्वारा पहले भी वाहनों की जांच कर चालान काटे गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिलों पर पटाका बजाने और ऊंची अवाज के हॉर्न लगाने से युवा वर्ग नहीं हट रहा हैं। प्रशासन को इस समस्या पर काबू पाने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने चाहिए। बाइक से बजाने वाले पटाके और ऊं ची अवाज में बजने वाले हॉर्न लोगों के स्वास्थ्य के हानिकारक हैं।