फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   12 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफतार, 1 फरार

12 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफतार, 1 फरार

Sun, 08 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
12 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर  गिरफतार, 1 फरार
शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने अवैध शराब सहित दो तस्करों को काबू किया है। इन शराब तस्करों से पुलिस ने 12 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस की तरफ से उनके एक साथी की तलाश की जा रही है। थाना 1 के प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि एएसआई जगदीश कुमार को सूचना मिली थी कि तीन शराब तस्कर ऑटो में शराब लेकर सप्लाई के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई जगदीश कुमार ने पुलिस पार्टी सहित इंदिरा कॉलोनी में छापामारी कर दो शराब तस्करों को 12 पेटी अवैध शराब सहित काबू कर लिया जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार निवासी रविदास नगर मकसूदां व रवि निवासी लंबा पिंड के रूप में हुई है। इनका एक साथी मुकेश कुमार धोनी निवासी इंदिरा कॉलोनी भी इनके साथ ही तस्करी करता है। उसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed