फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   महिला भाजपा नेता, पति व बेटे पर मारपीट का केस

महिला भाजपा नेता, पति व बेटे पर मारपीट का केस

Sun, 03 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
महिला भाजपा नेता, पति व बेटे पर मारपीट का केस
वृद्धा से गाली-गलौज और धमकी
विज्ञापन

महिला भाजपा नेता, पति व बेटे पर मारपीट का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। एक वृद्ध महिला के घर में घुसकर हमला करने, मारपीट व धमकियां देने के आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने एक महिला, उसके पति व बेटे पर मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी महिला भाजपा की नेता है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता कांता रानी पत्नी नीलम कुमार निवासी गली नंबर 3, औजला फाटक एरिया कपूरथला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह बुजुर्ग होने के नाते घर में ही रहती है। उसके साथ उसकी बहू रजनी बाला और बच्चे भी घर में रहते हैं। बुजुर्ग ने बताया कि शशि कांत मिश्रा निवासी औजला फाटक एरिया के घर के पास उसका एक प्लाट है। जिसे खरीदने के लिए उसके बेटे ने उसे (शशिकांत) को पांच लाख रुपये बयाना दिया था, लेकिन बाद में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है। 23 मई 2018 की शाम साढ़े पांच बजे वह अपने घर ही थी। इसी दौरान प्लाट की रंजिश के चलते पंकज मिश्रा पुत्र शशिकांत मिश्रा, पुष्पा मिश्रा पत्नी शशिकांत मिश्रा और शशि कांत मिश्रा अचानक उनके घर में आ गए और आते ही गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसी बीच पंकज मिश्रा ने घर में रखी कुर्सी उठाकर उसकी और फेंकी, लेकिन वह पीछे हट गई तो कुर्सी सीधे जाकर दीवार पर लगी। इसके बाद तीनों आरोपी उन्हें धमकियां देते हुए घर चले गए। इस पर जब वह अस्पताल जा रहे थे तो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेरकर मारपीट की और फरार हो गए। आरोपी महिला पुष्पा मिश्रा भाजपा की नेता है और भाजपा की जिला स्तर पर जिम्मेदारी भी रही है। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। अभी इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच पड़ताल का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed