{"_id":"596111bd4f1c1bb5568b466b","slug":"21499533757-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टैक्सी चालक दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, झारखंड से लाकर बेचते थे अफीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो टैक्सी चालक दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, झारखंड से लाकर बेचते थे अफीम
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किलो अफीम समेत दो टैक्सी चालक गिरफ्तार
झारखंड से लाकर बेचते थे महंगे दाम में बेचते थे
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
थाना लांबड़ा पुलिस जालंधर नेहरू गार्डन रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर काम करने वाले बीए पास ड्राइवर नवजोत सिंह और उसके साथी मुकेश को 2 किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। दोनों काफी समय से तस्करी में लिप्त थे। वे अफीम को झारखंड से सस्ते भाव में ला महंगी बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता में बताया कि लांबड़ा थाना के एएसआई नरिंदर कुमार रल ने नाकेबंदी कर मुकेश कुमार (31) निवासी बिहार को काबू कर उससे एक किलो अफीम बरामद की। आरोपी ने खुलासा किया कि उसके साथ इस कारोबार में नवजोत भी शरीक है। दोनों मिलकर तस्करी का धंधा करते हैं। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर नवजोत को भी एक किलो अफीम के साथ काबू किया। मुकेश ने बताया कि वह झारखंड से अफीम का शुद्ध दूध लाकर खुद ही अफीम तैयार करता था। उसकी पहचान टैक्सी चलाने वाले नवजोत के साथ हुई। दोनों ने मिलकर पंजाब और हरियाणा में अफीम की सप्लाई शुरू कर दी। इसमें उनको काफी मोना मुनाफा हो रहा था।