फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो टैक्सी चालक दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, झारखंड से लाकर बेचते थे अफीम

दो टैक्सी चालक दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, झारखंड से लाकर बेचते थे अफीम

Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दो टैक्सी चालक दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, झारखंड से लाकर बेचते थे अफीम
दो किलो अफीम समेत दो टैक्सी चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

झारखंड से लाकर बेचते थे महंगे दाम में बेचते थे
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
थाना लांबड़ा पुलिस जालंधर नेहरू गार्डन रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर काम करने वाले बीए पास ड्राइवर नवजोत सिंह और उसके साथी मुकेश को 2 किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। दोनों काफी समय से तस्करी में लिप्त थे। वे अफीम को झारखंड से सस्ते भाव में ला महंगी बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता में बताया कि लांबड़ा थाना के एएसआई नरिंदर कुमार रल ने नाकेबंदी कर मुकेश कुमार (31) निवासी बिहार को काबू कर उससे एक किलो अफीम बरामद की। आरोपी ने खुलासा किया कि उसके साथ इस कारोबार में नवजोत भी शरीक है। दोनों मिलकर तस्करी का धंधा करते हैं। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर नवजोत को भी एक किलो अफीम के साथ काबू किया। मुकेश ने बताया कि वह झारखंड से अफीम का शुद्ध दूध लाकर खुद ही अफीम तैयार करता था। उसकी पहचान टैक्सी चलाने वाले नवजोत के साथ हुई। दोनों ने मिलकर पंजाब और हरियाणा में अफीम की सप्लाई शुरू कर दी। इसमें उनको काफी मोना मुनाफा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed