फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सेंट्रल जेल फीटर मास्टर से पकड़ी हेरोइन

सेंट्रल जेल फीटर मास्टर से पकड़ी हेरोइन

Sun, 28 Apr 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल फीटर मास्टर से पकड़ी हेरोइन
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद एक कैदी को हेरोइन देने जा रहे जेल के फीटर मास्टर बलवीर सिंह को काबू कर लिया गया है। तलाशी के दौरान उसकी पगड़ी से दो हेरोइन की पुड़िया बरामद हुई हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने रविवार को कैदी और फीटर मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फीटर मास्टर बलवीर सिंह सेंट्रल जेल में तैनात है। ड्यूटी देने के लिए जैसे ही जेल के मुख्य गेट में प्रवेश हुआ तो जेल मुलाजिमों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी पगड़ी से दो पुड़िया बरामद हुईं जिनमें दस ग्राम हेरोइन थी। पूछताछ में बलवीर ने स्वीकार किया कि उक्त हेरोइन की पुड़िया कैदी ऋषि कुमार वासी ममदोट को देनी है। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने बलवीर सिंह और कैदी ऋषि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed