फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने फिरोजपुर डिवीजन के पांच रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने फिरोजपुर डिवीजन के पांच रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी

Tue, 16 Apr 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने  फिरोजपुर डिवीजन के पांच रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी
फिरोजपुर डिवीजन के 5 स्टेशन उड़ाने की धमकी
विज्ञापन

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने धमकी भरा पत्र डीआरएम को भेजा
फिरोजपुर, जालंधर, फरीदकोट, अमृतसर व बरनाला स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम का धमकी भरा पत्र रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक विवेक कुमार को मिलने के बाद ट्रेनों और प्लेटफार्म पर गश्त तेज कर दी है। पत्र में लिखा है कि जिहादियों के मरने का बदला जरूर लेंगे और तेरह मई को फिरोजपुर, जालंधर, फरीदकोट, अमृतसर और बरनाला रेलवे स्टेशन को विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा। पत्र में मंसूर अहमद एरिया कमांडर जम्मू-कश्मीर का नाम लिखा है।
रेलवे पुलिस के मुताबिक वाट्सएप के जरिये उन्हें धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र एक साधारण कागज पर लिखा हुआ है, जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा है। पत्र में लिखा है कि जिहादियों के मरने की बदला लिया जाएगा। तेरह मई को फिरोजपुर, जालंधर, अमृतसर, फरीदकोट व बरनाला रेलवे स्टेशन को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी है।जीआरपी और आरपीएफ ने पत्र मिलने के बाद डिवीजन के उक्त स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ और जीआरपी ने आने और जाने वाली सभी ट्रेनों को चेक किया। पुलिस ने कई यात्रियों के बैग खोलकर भी चेक किए।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी वीर चंद ने बताया कि रूटीन में वह ट्रेनों और प्लेटफार्म की चेकिंग करते हैं। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद चेकिंग तेज कर दी है। स्टेशन में प्रवेश करने वाले संदिग्ध यात्रियों के बैग चेक किए जा रहे हैं। स्टेशन की सुरक्षा संबंधी उनकी एसएसपी के साथ भी बैठक हुई है। उन्होंने बताया कि धमकी भरा पत्र उन्हें वाट्सएप के जरिये प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed