घर में घुसकर मारपीट में सात नामजद
फाजिल्का। गांव टाहलीवाला बोदला में एक घर में जबरदस्ती घुसकर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने के आरोप में थाना अरनीवाला पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि गांव लक्खे के उताड़ निवासी मंजीत सिंह 12 मार्च को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल गांव टाहलीवाला बोदला आया था। रात करीब साढे़ आठ बजे जब वह अपने साले बलदेव सिंह के साथ बातचीत कर रहा था। इस दौरान गांव निवासी कैलाश सिंह, उसकी पत्नी रामा बाई, बेटा सुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, बेटी शारदा, मंगतू व आकाश घर में घुस आए और हमलाकर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। एएसआई के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।