{"_id":"5c55c90ebdec224d9d19543b","slug":"201549125902-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी विभाग ने पकड़ा 600 ग्राम सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएसटी विभाग ने पकड़ा 600 ग्राम सोना
विज्ञापन
जीएसटी विभाग ने पकड़ा 600 ग्राम सोना
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जीएसटी विभाग के मोबाइल विंग ने फिर बिना बिल का सोना बरामद किया है। इस बार विभाग की टीम ने 600 ग्राम सोना लुधियाना के भारत नगर चौक से एक व्यक्ति से बरामद किया है, जो सोने को जैकेट में छुपाकर राजस्थान लेकर जा रहा था। टीम अधिकारियों ने जीएसटी विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर वीके विर्दी व एईटीसी पवनजीत सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई को अंजाम दिया। मोबाइल विंग टीम ईटीओ दविंद्र पन्नू, ईटीओ पवन, एएसआई बलविंदर सिंह, कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल थे। विभाग को सोना लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद मोबाइल विंग की टीम ने लुधियाना के भारत नगर चौक पर सोना लेकर जा रहे महिंद्र सिंह को पकड़ लिया, जो अपनी जैकेट में सोना छुपा कर ले जा रहा था। तलाशी लेने पर उसकी जैकेट की जेब से 600 ग्राम सोना बरामद किया। अधिकारियों अनुसार यह व्यक्ति सोने को राजस्थान लेकर जा रहा था, लेकिन उसके पास किसी भी तरह का कोई बिल नहीं था। पकड़े गए सोने की मार्केट वैल्यू 20.23 लाख रुपये है।