फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आरपीएफ ने चोरी के सामान के साथ दो युवक दबोचे

आरपीएफ ने चोरी के सामान के साथ दो युवक दबोचे

Tue, 23 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने चोरी के सामान के साथ दो युवक दबोचे
आरपीएफ ने चोरी के सामान के साथ दो युवक दबोचे
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को एक नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। आरसीएफ में 21 अक्तूबर को 2.30 बजे रेलवे धर्मकांटे की तरफ 02 बाहरी व्यक्तियों को अपनी पीठ के पीछे कुछ वजनी सामान लटकाए मशीन शॉप की तरफ से पैरामीटर की तरफ ले जाते हुए पकड़ा गया। टीम में रेल सुरक्षा बल, रेडिका के सहायक उप निरीक्षक गुलजार सिंह, कांस्टेबल अमित पंवार, कांस्टेबल महिंदर सिंह, रेल सुरक्षा बल पोस्ट रेल डिब्बा कारखाना व सहायक उप निरीक्षक सुरिंद्र सिंह अपराध सूचना शाखा/रेडिका वर्कशाप एरिया शामिल थे।

उन्होंने अपना नाम कारिया लाल (25) और राजू (22) निवासी सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला बताया। उनसे अलग-अलग 2-2 व्हीलएक्सल कवर अनुमानित कीमत 5200/- रुपये रेलवे संपत्ति बरामद हुए। उन्होंने वर्कशाप के रोलिंग वेयरिंग सेक्शन के अंदर से चोरी करना स्वीकार किया। जांच के बाद उक्त संबधित दस्तावेज तैयार कर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर रेल सुरक्षा बल पोस्ट कार्यालय रेल डिब्बा कारखाना लाया गया। उनके खिलाफ रेल सुरक्षा बल पोस्ट, रेल डिब्बा कारखाना पर रेलवे संपत्ति चुराने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। दोनों को 01 नवंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed