फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

ार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

Sat, 14 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत गांव मलवाल कदीम के पास कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बूटा सिंह (50) वासी काकू वाला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शमशेर सिंह (24) गांव माना सिंह वाला में एक शैलर पर मुनीम का काम करता है। सुबह करीब 10 बजे वह बाइक पर शैलर जा रहा था। गांव मलवाल कदीम के पास एक इनोवा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शमशेर सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर जख्मी हो गया। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई सतपाल कर रहे हैं। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बूटा सिंह के बयान पर कार चालक रघुनाथ वासी 51 झोक रोड फिरोजपुर कैंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed