{"_id":"5ac8ef3d4f1c1b051d8b52ca","slug":"201523117885-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता पार्षद पति की जमकर धुनाई, कपड़े भी फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी नेता पार्षद पति की जमकर धुनाई, कपड़े भी फाड़े
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्षद पति की धुनाई, कपड़े फाड़े
महिला ने लगाया कांग्रेसी नेता पर मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
वार्ड नंबर 61 की कांग्रेसी पार्षद रिश्मा खोसला के पति माइक खोसला की लोगों ने पिटाई कर दी गई। इससे इलाके में तनाव पैदा हो गया है। आरोप है कि पार्षद पति ने लोगों को गालियां निकाली, जिससे नौबत मारपीट तक आ गई।
झगड़े के दौरान जख्मी हुई इंदरजीत कौर पत्नी जसविंदर सिंह निवासी प्रीत नगर ने बताया की माइक खोसला उनके घर में घुस आए और उनको गालियां निकालनी शुरू कर दी। साथ ही कहा की अपने पति जसविंदर को बाहर निकालो। गालियां सुनने के बाद जैसे ही जसविंदर सिंह घर से बाहर आए तो माइक खोसला उनसे हाथापाई करने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों के झगड़े में इंदरजीत कौर के कपड़े माइक खोसला ने फाड़ दिए। इस बारे में जब पार्षद पति माइक खोसला से बात की गई तो उनका कहना था कि जसविंदर ने उन्हें बाइक से जानबूझ कर टक्कर मारकर घायल किया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाकर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं।
झगड़े की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पता चला उक्त इलाका थाना 8 में पड़ता है। उल्लेखनीय माइक खोसला और जसविंदर सिंह की चुनाव के समय की रंजिश चल रही है, जिसकी वजह से यह झगड़ा हुआ है। झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसीपी नवनीत माहल के मुताबिक दोनों के बयान कलमबद्ध कर जांच की जा रही है।