{"_id":"5a54f2304f1c1b5f078b58fc","slug":"201515516464-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज घोटाले में खोज केंद्र के डायरेक्टर समेत 7 चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीज घोटाले में खोज केंद्र के डायरेक्टर समेत 7 चार्जशीट
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज घोटाले में खोज केंद्र के डायरेक्टर समेत 7 चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी (पीएयू) ने 60 लाख के गेहूं बीज घोटाले की साजिश रचने वाले फरीदकोट स्थित बीड़ सिखांवाला खोज केंद्र के डायरेक्टर जोगिंदर सिंह बराड़ समेत सात अधिकारियों व कर्मियों को चार्जशीट कर दिया है। साथ ही इनमें से तीन को सस्पेंड भी कर दिया गया है। यह कार्यवाही विजिलेंस विभाग के घोटाले को बेनकाब किए जाने के बाद की गई है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2016-17 के सीजन में बीड़ सिखांवाला फार्म हाउस में 16.70 लाख किलोग्राम गेहूं के बीज की पैदावार हुई थी। फार्म हाउस के डायरेक्टर ,मैनेजर व अन्य कर्मियों ने साजिश के तहत पीएयू को 15.50 लाख किलोग्राम बीज की उपज होने की रिपोर्ट दी। इस बीज के 50-50 किलोग्राम वजन के थैले तैयार किए जाने थे। हर थैले में 7 से 8 किलो अधिक बीज भरकर 60 लाख की कीमत के 1.20 लाख किलोग्राम बीज के गबन की योजना बनाई गई।
गबन करने की तैयारी विजिलेंस विभाग की पकड़ में आ गई। विजीलेंस की दो माह की पड़ताल के दौरान इन आरोपों की पूष्टि हो गई। एसएसपी विजीलेंस जगजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट को विभाग के उच्चधिकारियों के पास भेज दिया है और वहां से दिशा निर्देश के आधार पर कार्यवाही होगी। पीएयू के वाइस चांलसर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों ने बताया यूनिवर्सिटी की तरफ से भी पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है और प्राथमिक जांच के बाद बीड़ सिखांवाला फार्म हाउस के सात अधिकारियों व कर्मियों को चार्जशीट कर दिया गया है।