फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रेल डिवीजन फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल ब्रांच पर सीबीआई व विजिलेंस का छाया

रेल डिवीजन फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल ब्रांच पर सीबीआई व विजिलेंस का छाया

Wed, 22 Nov 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
रेल डिवीजन फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल ब्रांच पर सीबीआई व विजिलेंस का छाया
सीबीआई और विजिलेंस जांच के घेरे में रेल डिवीजन फिरोजपुर
विज्ञापन

- इलेक्ट्रिकल ब्रांच से जुड़े हैं हाई टेंशन वायर और टीए घोटाले के मामले
- घोटाले से जुड़े अफसर-कर्मियों पर गिरेगी तबादले की गाज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल विभाग में कई घोटाले सामने आ चुके हैं। इनमें से हाई टेंशन वायर घोटाले की जांच सीबीआई और टीए घोटाले की जांच विजिलेंस के हवाले की जा चुकी है। ताजा चर्चित मामला टीए घोटाले का है। फिरोजपुर डिवीजन नार्दन रेलवे व हेडक्वार्टर दिल्ली में इसे लेकर विभाग की खूब किरकिरी हो चुकी है। उधर, घोटाले का खुलासा करने वाले रेलकर्मी रमिंदर सिंह को धमकी मिलने के वाकये के बाद से उसकी तबीयत खराब है। उसका फरीदकोट मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। इस बीच विभाग ने टीए घोटाले में आरोपी बनाए गए अफसरों और कर्मियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तबादले के लिए नामों की सूची तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि उनको जम्मू, कटड़ा व बड़गांम भेजा जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक लगभग छह माह पहले ही रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल विभाग में हाई टेंशन वायर डालने के मामले में तकरीबन पांच करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। इसके बाद डिवीजन के एक डीईई रैंक के सीनियर अधिकारी को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया था। घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। लुधियाना व अमृतसर में इलेक्ट्रिकल ट्रेन के लिए हाई टेंशन वायर डालने का काम होना था, जिसे ठेकेदार ने कुछ अधिकारियों व मुलाजिमों की मिलीभगत के चलते नहीं कराया, लेकिन बिल पास करवा लिए।
विज्ञापन

उधर, अब इलेक्ट्रिकल विभाग के पावर हाउस में टीए घोटाला उजागर हुआ है। टीए घोटाले की धनराशि लाखों में बताई जा रही है, क्योंकि घोटाले का खेल पिछले लगभग पांच साल से चल रहा था। इसमें कई ऐसे रेलकर्मी शामिल थे, जो इलेक्ट्रिकल अधिकारी की कोठी में कामकाज कर रहे हैं और फर्जी टूर बनाकर टीए की राशि अपने नाम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed