फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शिवम हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शिवम हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 May 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
शिवम हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला। सरेआम तेजधार हथियारों से छात्र शिवम की हत्या करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तेजधार हथियार और स्कूटर बरामद कर लिया है। वहीं वांछित आठ आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। दोनों मुख्य आरोपियों को सिटी पुलिस ने अदालत में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सब डिवीजन हरिदर सिंह गिल ने प्रेसवार्ता में बताया कि तीन मई को देर रात शिवम शर्मा पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला तोपखाना बाइक पर सवार होकर रात नौ बजे सदर बाजार की ओर आ रहा था, जब वह शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक पहुंचा तो शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक सागर निवासी हाथी खाना कपूरथला, कोमलप्रीत सिह उर्फ कालू निवासी मोहल्ला मेहताबगढ सहित आठ व दो अज्ञात व्यक्ति बाइक व स्कूटर पर सवार तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और फ्रंटियर बाल कटिंग की दुकान के नजदीक शिवम पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे शिवम की सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

इस पर थाना सिटी की पुलिस की ओर से कत्ल सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू की तो पांच मई को मुख्य आरोपी सागर डीसी चौक कपूरथला से जालंधर जाने के लिए बस पर चढ़ने लगा तो एसएचओ सिटी यादविंदर सिंह व पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी कोमलप्रीत सिंह उर्फ कमल कोटू चौक की ओर आ रहा था। इस पर पुलिस ने दबोच लिया। इनसे पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार व स्कूटर बरामद कर लिया है। डीएसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी। मृतक शिवम सहित दो पर इरादा कत्ल का मामला 27 सितंबर 2009 को थाना सिटी में दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed