फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एक घंटा शहर के पाश इलाके में थाने से दस कदम की दूरी पर होती रही बदमाशी व गुंडागर्दी, पुलिस लाचार व बेबस

एक घंटा शहर के पाश इलाके में थाने से दस कदम की दूरी पर होती रही बदमाशी व गुंडागर्दी, पुलिस लाचार व बेबस

Sun, 01 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
एक घंटा शहर के पाश इलाके में थाने से दस कदम की दूरी पर होती रही बदमाशी व गुंडागर्दी, पुलिस लाचार व बेबस
रेस्टारेंट के बाहर मारपीट, पगड़ियां उतरीं
विज्ञापन

कई लोग घायल, पुलिस मुलाजिम भी नहीं कर पाए बीच बचाव
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
महानगर के पॉश इलाके माडल टाउन में डिवीजन नंबर छह से महज दस कदम की दूरी पर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर एक घंटे गुंडागर्दी की गई। चार पुलिस मुलाजिम मौके पर तो आए लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। इस दौरान कुछ लोगों की पगड़ियां भी उतर गईं।
फगवाड़ा के रहने वाले सिमरजीत सिंह ने बताया कि उनका फगवाड़ा, जालंधर में दामिनी बुटीक और बांबे बुटीक है। शनिवार रात को वह फगवाड़ा से रेस्टोरेंट आए थे। वहां पर तैनात बाउंसरों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। बाउंसरों ने उनके छोटे भाई सुखमन सिंह नारंग को धक्का दे दिया और उसकी पगड़ी गिरा दी। जब वह बचाव के लिए आए तो बाउंसरों ने मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पीटते-पीटते वे उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर ले आए और उसके कपड़े फाड़ दिए। उनके रिश्तेदार मौके पर आए तो बाउंसरों ने उनको भी पीटा। इसके बाद सिमनजीत सिंह और सुखमन के पक्ष में काफी लोग जमा हो गए और रेस्तरां के बाहर हंगामा करने लगे। हंगामे की खबर सुनकर बिल्डिंग के मालिक लाली घुम्मण अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पांच पुलिस मुलाजिम बीच बचाव करते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लाली घुम्मण के समर्थकों ने सिमनजीत सिंह और सुखमन सिंह से भी मारपीट की।
विज्ञापन

घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसएचओ विमलकांत का कहना है कि पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती। पुलिस जल्द ही दोनों के बयान कलमबद्ध कर क्रास केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed