फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तेजरफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मासूम छात्र की मौत

तेजरफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मासूम छात्र की मौत

Sat, 12 Jan 2019 09:37 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
तेजरफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मासूम छात्र की मौत
हादसे में 7 वर्ष के छात्र की मौत, रोष में धरना
विज्ञापन

परिजनों के साथ नगर कीर्तन में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। फैक्ट्री रोड पर शनिवार बाद दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला निर्माणपुरा निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह बंटी के रूप में हुई। लवप्रीत पहली कक्षा का छात्र था और माता-पिता का इकलौता बेटा और एक बहन का भाई था। बच्चे की मौत से रोष में आए लोग ट्रक को घेरकर धरने पर बैठ गए। थाना सिटी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह अपनी माता नीरू कौर समेत पारिवारिक सदस्यों व मोहल्ला निवासियों के साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था। जब वह फैक्ट्री रोड पर स्थित अपने मोहल्ले को जाने वाले मोड़ के पास पहुंचे तो मुक्तसर रोड की तरफ से आए ट्रक ने लवप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हुए लवप्रीत को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ला निवासी मौके पर जुट गए और ट्रक को घेर कर रोष धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा देकर मोहल्ला निवासियों का गुस्सा शांत करवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed