फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शहर में लावारिस कुतों का आतंक

शहर में लावारिस कुतों का आतंक

Sat, 05 Jan 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
शहर में लावारिस कुतों का आतंक
लावारिस कुत्तों ने बच्ची, 3 महिलाओं को काटा
विज्ञापन

शहर में बढ़ता जा रहा लावारिस कुत्तों का आतंक
कुत्तों की नसबंदी के टेंडर लगाए: ईओ काउंसिल
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। शहर में लावारिस कुत्ते आदमखोर हो रहे हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को लावारिस कुत्तों ने एक बच्ची व तीन महिलाओं को काट लिया। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।
पहली घटना शहर के मार्कफैड चौक की है। यहां घरेलू सामान बेचने वाले रत्ती राम अपने घर वापस आ रहा था। मार्कफैड चौक के नजदीक चार-पांच लावारिस कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर काट लिया। राहगीरों ने उसे कुत्तों से बचाया। दूसरी घटना में बच्ची पल्लवी पुत्री राजकुमार औजला फाटक स्थित ननिहाल आई थी। जब घर के बाहर खेल रही थी तो तीन लावारिस कुत्तों ने उसे काट लिया। पारिवारिक सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। तीसरी घटना में मोहल्ला जग्गू शाह डेरा की नत्थू देवी पत्नी जगदेव ने बताया कि बाजार से घरेलू सामान लेकर घर वापस आ रही थी। रास्ते में चार लावारिस कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। लावारिस कुत्तों की चौथी शिकार सत्या पत्नी सुखदेव सिंह निवासी गांव भुलाणा ने बताया कि वह आरसीएफ से वापस अपने घर जा रही थी। रास्ते में छह लावारिस कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर पारितोश गर्ग के अनुसार सभी का इलाज चल रहा है। मरीजों को एंटी रैबीज (डॉग बाइट) के वैक्सीन लगा दिए गए हैं। नगर काउंसिल के ईओ कुलभूषण गोयल का कहना कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही ठेका प्राइवेट कंपनी को देकर लावारिस कुत्तों की नसबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

पहली दिसंबर से अब तक 251 को कुत्तों ने काटा
कपूरथला। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉक्टर रीता बाला के अनुसार पहली दिसंबर से अब तक कुत्तों के काटने के 251 मामले आए हैं। इन्हें एंटी रैवीज वैक्सीन दी गई है। आंकड़ों के मुताबिक यहां पिछले आठ माह के दौरान कुत्तों के काटने का शिकार हुए 2585 लोग सिविल अस्पताल पहुंचे। इन लोगों को करीब 5700 एंटी रैबीज वैक्सीन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed