{"_id":"5be70faebdec22693a6648dc","slug":"181541869486-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ-नारकोटिक्स सेल ने सरहद से पकड़ी साढ़े चार किलो हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ-नारकोटिक्स सेल ने सरहद से पकड़ी साढ़े चार किलो हेरोइन
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ-नारकोटिक्स सेल ने सीमा से पकड़ी साढ़े चार किलो हेरोइन
फेंसिंग पार खेत में दबाकर रखी थी, खेत के मालिक से भी की जा रही है पूछताछ : एसपी (डी)
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बीएसएफ और नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त अभियान के दौरान सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में दबी साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद की है, जो पाकिस्तान से आई थी। जिस किसान के खेत से हेरोइन बरामद हुई है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। इस खेत से जून माह में भी हेरोइन बरामद हुई थी। यह घटना बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी सम्मेके के पास घटी।
एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि नारकोटिक्स सेल के एसआई जगतार सिंह को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन आई है जो बीएसएफ की पोस्ट सम्मेके के पास फेंसिंग पार खेत में दबा कर रखी हुई है। उक्त हेरोइन पाकिस्तानी तस्कर छिपाकर गए हैं, ताकि उनके साथी भारतीय तस्कर वहां से हेरोइन बरामद कर सके। नारकोटिक्स सेल और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान के तहत फेंसिंग पार खेत में सर्च आपरेशन चलाकर वहां से चार किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीन पैकेट और एक प्लास्टिक की बोतल मेें हेरोइन थी।
एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिस खेत से हेरोइन मिली है उसका मालिक जसवंत सिंह है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। सिद्धू ने बताया कि हेरोइन पकड़ने के लिए पिछले दस दिन से उनका अभियान चल रहा था। जिस जगह से हेरोइन बरामद हुई है, उसके पास पाकिस्तानी गांव भिखीविंड है। हेरोइन किस तस्कर ने मंगवाई है उसका जल्द ही सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो संख्या-10एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--फिरोजपुर में पुलिस और बीएसएफ अधिकारी पकड़ी गई हेरोइन संबंधी जानकारी देते हुए।