फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दुबई में वर्क परमिट के नाम पर टूरिस्ट वीजा थमाया, 90 हजार ठगे

दुबई में वर्क परमिट के नाम पर टूरिस्ट वीजा थमाया, 90 हजार ठगे

Tue, 31 Jul 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
दुबई में वर्क परमिट के नाम पर टूरिस्ट वीजा थमाया, 90 हजार ठगे
दुबई में वर्क परमिट के नाम पर टूरिस्ट वीजा थमाया, 90 हजार ठगे
विज्ञापन

थाना सुल्तानपुर लोधी में आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज
कपूरथला। दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी और दो साल तक का वर्क परमिट दिलाने के लिए नाम फर्जी ट्रेवल एजेंट ने तीन माह का टूरिस्ट वीजा लगवाकर 90 हजार रुपये की रकम हड़प ली। आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना सुल्तापुर लोधी मानव तस्करी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को दी शिकायत में साधु सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि वह अपने बेटे को दुबई भेजना चाहता था। इस पर रिक्की निवासी गांव फरीद सराय सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि वह ट्रेवल एजेंट है और उसके बेटे को दुबई में सिक्योरिटी की नौकरी दिलवा देगा। सात जुलाई 2018 को उसकी राकेश के साथ अपने बेटे को दुबई में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलवाने के लिए 90 हजार रुपये में बातचीत तय हुई और दो साल का वर्क परमिट दिलाने का भी बात कही गई। यह सौदा तय होने के बाद रिक्की उससे 10 हजार रुपये और उसके बेटे का पासपोर्ट साथ ले गया। कुछ समय वह आया कि उनके लड़के का वीजा लग गया है और 80 हजार रुपये और लेकर चला गया। लेकिन जब उसका बेटा दुबई पहुंचा तो उसे पता चला कि उसका वीजा तो तीन माह का टूरिस्ट वीजा है और वह तीन माह बाद वापस आ गया। इसके बाद जब उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर उसने थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को शिकायत दिए। जहां पर जांच के बाद आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मानव तस्करी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed