{"_id":"5b1d535f4f1c1ba96e8b7534","slug":"181528648543-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर की तलाश में जुटी पुलिस, भाभी व उसके आशिक का किया था कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर की तलाश में जुटी पुलिस, भाभी व उसके आशिक का किया था कत्ल
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी और प्रेमी की हत्या के आरोपी की तलाश शुरू
मृत युवक के चाचा ने संदेह के आधार पर वारदात करने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
नकोदर।
गांव आदी में शनिवार को भाभी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या करने वाले भिंदा की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस उसके रिश्तेदारों का ब्योरा जुटा रही है और उनपर नजर रख रही है। वहीं प्रेमी के चाचा बिक्कर सिंह ने बताया कि उनके भतीजे आशु को सिर्फ शक के कारण ही मार डाला गया। पुलिस ने बिक्कर सिंह के बयान कमलबद्ध कर केस दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि शनिवार को नकोदर के निकटवर्ती गांव आदी में देवर ने भाभी व उसके प्रेमी को तलवार से काट डाला था। नवप्रीत कौर के देवर भिंदा को संदेह था कि उसकी भारी का गांव के युवक आशू से संबंध थे। इसी कारण भिंदा ने दोनों की हत्या करने की योजना बना रखी थी। शनिवार को भिंदा ने आशू को पहले बेरहमी से काटा फिर भाभी नवप्रीत कौर को। एसपी बलकार सिंह का कहना है कि नवप्रीत कौर का पति तीर्थ सिंह बहरीन में रहता है। पुलिस ने आशू व नवप्रीत के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और भिंदा की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की जा रही है।