{"_id":"5c7026f6bdec22739950d35a","slug":"171550853878-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़कर शराब के नशे में युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़कर शराब के नशे में युवक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
पत्नी से झगड़कर शराब के नशे में युवक ने लगाया फंदा
पुलिस ने युवक की पत्नी के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सिटी पुलिस ने एक महिला के खिलाफ अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि करण (25) निवासी जीरा रोड ने वीरवार की रात करीब 11 बजे जीरा रोड पर सड़क किनारे एक पेड़ से फंदा लिया।
मामले की प्राथमिक जांच के दौरान करण के पिता जोगिंदरपाल सिंह वासी ममदोट ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसके बेटे की शादी मोगा निवासी आशु से हुई थी। करीब पांच माह पहले विवाद कर आशु उनके बेटे करण को अपने साथ मोगा ले आई थी। वह पिछले पांच माह से जीरा रोड पर किराए के मकान में रह रहे थे। जोगिंदरपाल सिंह का आरोप है कि आशु और उसके परिवार ने करण की हत्या कर उसके शव को पेड़ से टांग दिया। जिससे मामले को खुदकुशी का रूप दिया जा सके। लेकिन पुलिस ने इस मामले में आशु के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत नामजद किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत का कारण क्या रहा और असल सच्चाई क्या है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मजदूरी करने वाला करण शराब पीता था। वीरवार रात भी उसने शराब पीकर घर में झगड़ा किया। इसके बाद पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।