फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   व्यक्ति की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक नगदी लूटी

व्यक्ति की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक नगदी लूटी

Fri, 22 Feb 2019 10:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक नगदी लूटी
आंखों में मिर्च पाउडर डाल 62 हजार लूटे
विज्ञापन

पुलिस ने दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग स्थित गांव कोठी राय साहब के नजदीक बाइक सवार दो लुटेरोें ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उससे पैसों का भरा बैग छीनकर फरार हो गए। कर्मचारी ग्रामीणों से लोन की किश्तें एकत्र कर बाइक से लौट रहा था, बैग में 62105 रुपये की नकदी थी। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित के बयान पर दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी राजपाल सिंह (22) वासी गांव आलम वाला, तहसील मलोट जिला मुक्तसर साहिब ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव बस्ती मक्खन सिंह के ग्रामीणों ने भारत फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया हुआ था, उन्हीं ग्रामीणों से कर्ज की किस्तें एकत्र कर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग स्थित गांव कोठी राय साहब के पास पहुंचा कि एक बाइक पर सवार दो लोग उसके पास पहुंचे और उसकी बाइक को पांव मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद शातिरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके गले में लटका पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में लगभग 62105 रुपये थे। मामले की पड़ताल कर रहे एएसआई बलदेव सिंह के मुताबिक पीड़ित कर्मचारी के बयान पर दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed