{"_id":"5ad0dc1e4f1c1ba6018b45c5","slug":"171523637278-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से साढ़े तीन लाख रुपये का बासमती चावल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम से साढ़े तीन लाख रुपये का बासमती चावल चोरी
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदाम से 93 बैग बासमती चोरी
फिरोजपुर। थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत गांव वलूर स्थित मोंगा फूड प्राइवेट लिमिटेड (शैलर) के गोदाम की दीवार फांद कर चोर बासमती चावल की लगभग 93 बैग चुराकर ले गए। चावल की कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार बताई जा रही है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में हरप्रीत सिंह वासी गांव शेरखां वाला ने बताया कि वह उक्त शैलर का डायरेक्टर है। शैलर के गोदाम में जगदेव सिंह बतौर मुलाजिम तैनात है। जगदेव ने उसे बताया कि 11 अप्रैल को चोर गोदाम की दीवार फांद कर 93 बैग बासमती चावल के चुराकर ले गए। एएसआई दविंदर सिंह ने बताया केस दर्ज चोरों का पता लगाया जा रहा है।