फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नडाला में बढ़ीं चोरी की घटनाएं, लोगों में रोष

नडाला में बढ़ीं चोरी की घटनाएं, लोगों में रोष

Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
नडाला में बढ़ीं चोरी की घटनाएं, लोगों में रोष
दस दिन में चोर न पकड़े तो नडाला चौक होगा जाम
विज्ञापन

बढ़ रही चोरी की वारदातों पर गुस्साए लोग, पुलिस को दी चेतावनी
कपूरथला।
भुलत्थ के कस्बा नडाला में पुलिस की ढीली कार्रवाई से लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई के चलते बढ़ती घटनाओं से गुस्साए लोगों ने नडाला में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि चोरों को दस दिन के भीतर काबू न किया गया तो नडाला चौक में जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। कस्बे के लोगों ने एसएसपी संदीप कुमार शर्मा के नाम एक मांगपत्र थाना सुभानपुर एसएचओ हरदीप सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन

कस्बा नडाला निवासी डा. संदीप पसरीचा, राम सिंह, संजीव कुमार जोशी और नंबरदार बलराम सिंह मान ने बताया कि दो माह से कस्बा नडाला में चोर बेखौफ हैं। इन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर उनका सुराग नहीं लगा पा रही है। इस कारण चोर बेखौफ होकर कस्बे में चोरी की घटनाओं में अंजाम दे रहे हैं। इन बढ़ती वारदातों को देखते हुए कस्बे के लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले गांव की पूर्व सरपंच प्रवीन कुमारी के घर में चोर दाखिल हुए लेकिन घर में मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। इस कारण चोर डरकर भाग निकले। उन्होंने जिले के एसएसपी संदीप कुमार शर्मा से मांग की है कि कस्बे में चोरी की वारदातों को जल्द सुलझाया जाए और चोरों को काबू कर सख्त कार्रवाई की जाए। कस्बे में रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह लाडी, इंद्रजीत सिंह, महिंदर सिंह सहोता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed