{"_id":"5a10646a4f1c1b6f548bdf25","slug":"171511023722-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी पुलिस ने किया लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश,दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिटी पुलिस ने किया लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश,दो काबू
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, एलपीयू इंजीनियरिंग छात्र समेत दो काबू
नशा तस्करी और लूट में नशीले पाउडर, 10 तोले सोना, 3 मोबाइल, 5 बाइक के साथ दो अन्य काबू
तलाशी में चाकू, खिलौना पिस्टल व नकदी भी मिले
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
सिटी पुलिस ने नशा बेचने व लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। गिरोह के पांच में दो सदस्यों को काबू कर उनके कब्जे से 500 ग्राम नशीला पाउडर, 10 तोले सोना, 3 मोबाइल, 5 बाइक, चाकू, खिलौना पिस्टल व 46 सौ रुपये की नकदी बरामद की है। इस प्रकार एक अन्य मामले में दो लैपटाप चोरों को काबू किया गया है। इनमें एक एलपीयू से सिविल इंजीनियरिंग कर रहा छात्र भी शामिल है।
एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि डीएसपी फगवाड़ा संदीप सिंह मंड की निगरानी में पुलिस पटेल नगर चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान संदीप कुमार उर्फ कालू निवासी तंबाकू कुट्टा मोहल्ला फगवाड़ा, संजीव कुमार उर्फ तिवाड़ी निवासी बाबा गधिया फगवाड़ा, अजै ग्रोवर उर्फ अजय निवासी बेदिया मोहल्ला, खलवाड़ा गेट फगवाड़ा, सलीम उर्फ घड़िच निवासी पलाही गेट फगवाड़ा, सतिंदर सिंह उर्फ सन्नी झटकइया चौक, फगवाड़ा को आते हुए देखा गया। आरोप है कि वे नशा बेचने और गिरोह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो तीन फरार हो गए। जबकि संदीप कुमार उर्फ कालू के रूम में की गई। जिसके पास से 500 ग्राम नशीला पाउडर,1 कमानीदार चाकू,1 मोटरसाइकल पलटीना व 3100 रुपये नकदी बरामद, 4 सोने की चूड़ियां बरामद कीं। बाद में मौका से फरार हुए युवकों में एक अजय ग्रोवर वासी खलवाड़ा गेट को काबू कर लिया गया। जिसके पास से 1 सोने की ब्रेसलेट, तीन मोबाइल, दो मोटरसाइकल, एक पिस्टल खिलौना व 1500 रुपये नकद बरामद किए गए। कालू से पूछताछ के आधार पर दो मोटरसाइकल स्टार सिटी व पलसर बरामद किए। एसपी भंडाल ने बताया कि इनको अदालत में पेश कर बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी तथा इससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, असलहा एक्ट व आईपीसी की धारा 480,379बी के तहत मामले दर्ज किए गए है। इन्होंने फगवाड़ा शहर में छीनाझपटी की आधा दर्जन वारदाते कबूल कर ली है। इंस्पेक्टर भरत मसीह ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
एसपी भंडाल ने बताया कि इसी प्रकार थाना सिटी के एएसआई मेजर सिंह ने एक मामले में नामजद युवक अमन बगगा पुत्र जीवन बगगा वासी फतेह सिंह नगर गली नंबर 3 फगवाड़ा,ऐडीयन राजिंदर तिगगा पुत्र राजेश्वर तिगगा वासी छतीसगढ़ को काबू कर उनके पास से चोरीशुदा डैल लैपटाप बरामद किया है। आरोपी ऐडीयन एलपीयू में सिविल इंजीनियरंग का छात्र है। इनके खिलाफ भदस की धारा 380 के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
फोटो 18केपीटीपीपीएचजी01