{"_id":"5c950aa7bdec223c99275311","slug":"161553271463-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया एक व्यक्ति को बंदूक व 90 हजार की नगदी समेत गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया एक व्यक्ति को बंदूक व 90 हजार की नगदी समेत गिरफ्तार, दूसरा फरार
फिरोजपुर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आई-20 कार की तलाशी में एक बंदूक व 90 हजार रुपये समेत आरोपी को काबू किया है। दूसरा व्यक्ति भागने में कामयाब रहा। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई शर्मा सिंह के मुताबिक उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ शहर स्थित गोपाल बॉक्स के पास नाकाबंदी की थी। शक के आधार पर सफेद रंग की आई-20 कार की तलाशी ली गई। कार से 12 बोर की डबल बैरल बंदूक पांच-पांच सौ रुपये के 90 हजार रुपये मिले। पुलिस ने नितिन कुमार वासी शांति नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी हरप्रीत सिंह वासी इच्छेवाला रोड भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है चुनाव के मद्देनजर असलहा और पचास हजार से अधिक रुपये लेकर चलने पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।