फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मौसी और मामा ने कराई नाबालिगा की घर से उठा जबरन शादी

मौसी और मामा ने कराई नाबालिगा की घर से उठा जबरन शादी

Tue, 12 Feb 2019 10:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
मौसी और मामा ने कराई नाबालिगा की घर से उठा जबरन शादी
कई दिन तक किया गया दुष्कर्म, पंचायत के जरिए परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

मौसी, मामा, मामी समेत पांच पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। मौसी और मामा की ओर से जबरन नाबालिग भांजी को बेहोशी की दवा सुंघा घर से उठाने और जबरन विवाह कराने का मामला सामने आया है। कई दिन तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म होता रहा। लड़की के नाबालिग होने की बात पता चलते ही पंचायत के जरिए लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में थाना सदर पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर उसकी मौसी, मामा, मामी व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि गत 10 जनवरी की रात को उसके पिता और भाई खेत में पानी लगाने गए थे। वह अपनी माता के साथ घर पर थी। उसकी माता दवा लेने के बाद सो गई। रात को करीब 11 बजे उसकी मौसी, मामा, मामी और भाई समेत गाड़ी में आए। उसकी मौसी ने उसे रुमाल पर कोई दवाई लगाकर सुंघा दी। इससे वह बेहोश हो गई। जब उसकी आंख खुली तो वह अपने मामा के घर में थी। सुबह होते ही वह लोग उसे जबरन गाड़ी में डालकर गांव गामेवाला (फिरोजपुर) में ले गए। वहां पर उन्होंने रसाल सिंह नामक व्यक्ति के साथ उसकी जबरन गुरुद्वारा साहिब में शादी करवा दी और उसे वहीं छोड़कर चले आए। रसाल सिंह उससे दुष्कर्म करता रहा। जब रसाल सिंह व उसके रिश्तेदारों को उसकी आयु कम होने का पता चला तो उन्होंने पंचायत के जरिए उसे परिवार को सौंप दिया। कुछ समय तो परिवार व लड़की सदमे में रही। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उधर, थाना सदर के प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी ओर से लड़की की शिकायत पर उसकी मौसी मामा, मामी और रसाल सिंह निवासी गामेवाला (फिरोजपुर) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed