फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जेल कपूरथला

जेल कपूरथला

Tue, 23 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जेल कपूरथला
जेल में तीन कैदियों से दो मोबाइल बरामद
विज्ञापन

आरोपी कैदियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मॉडर्न जेल प्रशासन ने स्पेशल सर्च के दौरान तीन कैदियों से दो मोबाइल बरामद किए हैं। इनसे पुलिस ने बाकायदा बैटरी और सिम भी पकड़े हैं। इनके खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुशील कुमार, परमजीत सिंह, हरदेव ठाकुर बताया कि एसपी जेल सुरिंदरपाल खन्ना के निर्देश पर उन्होंने जेल की बैरकों में स्पेशल सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान बैरक नं. 6,7,8 में अचानक तलाशी के दौरान हवालाती हरकमल सिंह निवासी राजा गार्डन कालोनी नजदीक बस्ती बावा खेल से एक सिम बरामद हुआ। हवालाती सरबजीत सिंह उर्फ साबू निवासी नकोदर से तलाशी के दौरान एक मोबाइल समेत बैटरी और सिम बरामद हुआ। बैरक नंबर 1/3 की तलाशी के दौरान हवालाती नरिंदर भंडारी निवासी तेज मोहन बस्ती, बस्ती बावा खेल जालंधर से एक मोबाइल, बैटरी व सिम बरामद हुआ। इनसे जब इनकी उपलब्धता के बारे में पूछा गया तो इन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इन आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed