{"_id":"5b37af3b4f1c1b95598b6eaa","slug":"161530375995-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में फायरिंग, एक घायल
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में चलाई गोली, एक घायल
हत्या के प्रयास का केस दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)। जमीन विवाद में गांव असपाल में हुई लड़ाई के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। थाना कबरवाला पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद किया है। पीड़ित मेजर सिंह पुत्र करनैल सिंह ने बताया कि उसका घर सरावां बोदला की ढाणी में है। उसकी जमीन गांव विर्क खेड़ा से गांव असपाल के बीच में पड़ती है। उसका कई वर्षों से गांव सरावां बोदला के एक अन्य किसान लाडी के साथ झगड़ा चल रहा था। लाडी ने सियासी दबाव डालकर उससे पांच एकड़ जमीन की रजिस्टरी भी करा ली गई। उस पर झूठे पर्चे भी दर्ज कराए। इस दौरान वह तीन माह जेल में रहा। अब फिर वह लोग जमीन हथियाने के चक्कर में है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे जब वह अपनी जीप सड़क पर खड़ी कर पैदल खेत में जा रहा था तो चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया।, जिसमें वह घायल हो गया। वह अपनी जान बचाने के लिए जीप में बैठकर भागने लगा तो जसपाल सिंह ने कार से बाहर निकालकर अपनी 12 बोर की बंदूक से उस पर फायर कर दिया। जिसके छर्रे उसकी टांग पर लगे और वह घायल हो गया। थाना कबरवाला प्रभारी कुलदीप चंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद मेजर सिंह की शिकायत पर लाडी, विक्रम सिंह, गुरजीत सिंह निवासी सरावां बोदला व जसपाल सिंह निवासी विर्क खेड़ा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।