फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   माडर्न जेल में बंद नहीं हो रही ‘हेलो-हेलो’

माडर्न जेल में बंद नहीं हो रही ‘हेलो-हेलो’

Mon, 23 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
माडर्न जेल में बंद नहीं हो रही ‘हेलो-हेलो’
महिला कैदी समेत तीन हवालातियों से मिले पांच मोबाइल
विज्ञापन

दो मोबाइल तो चेकिंग के दौरान बैरक में लावारिस मिले
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मॉडर्न जेल कपूरथला में अलग-अलग दिनों में औचक चेकिंग के दौरान जेल प्रशासन ने महिला कैदी समेत तीन हवालातियों से पांच मोबाइल, सिम और बैटरियां बरामद की हैं। दो मोबाइल लावारिस हालत में मिले हैं। उनके खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।

मॉडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुशील कुमार, हरदेव सिंह ठाकुर और परमजीत सिंह ने बताया कि 11, 16, और 19 अप्रैल को अलग-अलग समय में जेल के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान उन्हें महिला बैरक में बंदी सरबजीत कौर उर्फ साबो निवासी आलोवाल थाना लड्डूवाल लुधियाना से मोबाइल, सिम और बैटरी बरामद हुई। बैरक नं.2 के कमरा नं.4 में औचक चेकिंग के दौरान हवालाती राजवीर सिंह निवासी गांव रेरू, नजदीक लाल चंद भटिठयां फ्लोर जालंधर से मोबाइल, सिम और बैटरी बरामद हुई। जेल के वार्ड नं.1 की चक्की नं.39 में सर्च के दौरान कैदी वरिंदर सिंह निवासी लौहगढ़ महितपुर जालंधर से मोबाइल बिना बैटरी के बरामद हुआ। सहायक सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि बैरक नं.1 के कमरा नं.10 में चेकिंग के दौरान दो मोबाइल फोन बैटरी के साथ लावारिस हालत में मिले। थाना कोतवाली में इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed