फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   44 घंटे बीत चुके नहीं पकड़ पाई पुलिस कुकर्म करने वाले आरोपी को

44 घंटे बीत चुके नहीं पकड़ पाई पुलिस कुकर्म करने वाले आरोपी को

Thu, 04 Jul 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
44 घंटे बीत चुके नहीं पकड़ पाई पुलिस कुकर्म करने वाले आरोपी को

विज्ञापन
फिरोजपुर। पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या करने की वारदात को लगभग 44 घंटे बीत चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। इस वारदात के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। बच्चे के परिजन पुलिस की ढीली कार्रवाई से खुश नहीं है। वहीं मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर दविंदर कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की बहुत ही बारीकी से जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बच्चे के साथ जिस तरह की हरकत की गई है, वह या तो कोई नशेड़ी कर सकता है या फिर कोई मानसिक रोगी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के साथ जो अश्लील हरकत की गई है, उस दर्द को न सहने और दम घुटने से उसकी मौत हुई है। वहीं बच्चे के परिजनों का कहना है कि पुलिस की बहुत ही ढीली कार्रवाई चल रही है, अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनका कहना है कि जिस प्रकार की घटना उनके बच्चे के साथ हुई है, ऐसी घटना किसी और बच्चे के साथ न हो, इसलिए आरोपी का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed