{"_id":"5d1a37378ebc3e3c7030251c","slug":"156199913716-jalandhar-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुलाजिमों पर युवकों का हमला, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस मुलाजिमों पर युवकों का हमला, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। स्कूल में तोड़फोड़ करने वाले युवकों को पकड़ने गए पुलिस मुलाजिमों पर वहां खड़े मुकेश कुमार नामक युवक ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ एक कर्मचारी की वर्दी तक फाड़ दी। मौके पर पहुंची थाना-3 की पुलिस ने आरोपी युवक मुकेश कुमार को काबू कर लिया।
पीसीआर जूलों में तैनात मुलाजिम हरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेंट सोल्जर स्कूल मंडी रोड टकईया मोहल्ला में कुछ युवक स्कूल में तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना पाते ही पीसीआर मुलाजिम मौके पर पहुंचे। तोड़फोड़ करने वाले मुकेश कुमार ने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद युवक ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। थाना तीन की पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले युवक को काबू कर लिया है। वहीं एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया गया है जो वर्दी फाड़ने वाले को शह दे रहा था। उनका तथा उसकी वीडियो बना रहा था। थाना तीन की एडिशनल एसएचओ राजवंत कौर ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने अभी किसी पर भी पर्चा दर्ज नहीं किया है। जांच के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी।