फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   7.24 ग्राम चिट्टे सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

7.24 ग्राम चिट्टे सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2019 10:37 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
7.24 ग्राम चिट्टे सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित गांव माजरा मे 7.24 ग्राम चिट्टे सहित एक महिला तस्कर को नारकोटिक्स सैल कांगड़ा की टीम ने पकड़ा है। नारकोटिक्स सैल इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ढांगू पीर-माजरा रोड पर नाका लगाया था। इसी दौरान स्कूटी सवार महिला ने नाका देखकर स्कूटी मोड़ ली और अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया। लेकिन टीम ने उसकी भागने की कोशिश को नाकाम करते हुए उसको मौके पर ही दबोच लिया। उसकी ओर से फेंके गए लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें से 7.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान सुषमा रानी उर्फ दीपा (29) गांव और डाकघर माजरा, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed