{"_id":"5d0bb9088ebc3e138a0e8ad1","slug":"15610493381-muktsar-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल सप्लाई विभाग का सुपर्रिटेंडेट रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जल सप्लाई विभाग का सुपर्रिटेंडेट रिश्वत लेते दबोचा
मुक्तसर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने एसएसपी विजिलेंस फिरोजपुर हरगोबिंद सिंह की हिदायतों पर दबिश देते हुए जल सप्लाई विभाग के रिश्वतखोर सुपरिंटेंडेंट को 15 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर निवासी जसवंत सिंह पुत्र यशपाल सिंह ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि उनकी फर्म की ओर से जल सप्लाई विभाग के किए गए कार्यों का बिल पास करवाने के लिए सुपरिंटेंडेंट जसमीत सिंह पांच प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर विजिलेंस विभाग की टीम ने जसमीत सिंह को रंगे हाथों काबू करने के लिए जसवंत सिंह के साथ मिलीभगत कर योजना बनाई और उसे सुपरिंटेंडेंट को रिश्वत के रुपये देने को कहा। तय योजना के अनुसार जब सुपरिंटेंडेंट रिश्वत ले रहा था तो मौके पर इंस्पेक्टर सतप्रेम सिंह ने टीम सहित धावा बोल दिया। सरकारी गवाह वेटरिनरी इंस्पेक्टर डॉ. गुरनूर सिंह व एसडीओ पीडब्ल्यूडी नवदीप बांसल की मौजूदगी में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सुपरिंटेंडेंट को काबू कर लिया। डीएसपी राजकुमार शामा के अनुसार सुपरिंटेंडेंट जसमीत के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।