फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आठवीं में दो बार फेल होने के चलते छात्र ने की खुदकुशी

आठवीं में दो बार फेल होने के चलते छात्र ने की खुदकुशी

Sun, 16 Jun 2019 09:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
आठवीं में दो बार फेल होने के चलते छात्र ने की खुदकुशी
फिरोजपुर। आठवीं कक्षा में दो बार फेल होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान किशोर ने पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर पर मां-बाप मौजूद नहीं थे। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रविवार को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक अभिषेक के दादा छिंदरपाल वासी तलवंडी भाई ने बताया कि अभिषेक के पिता ट्रक चालक हैं। वह कामकाज के सिलसिले में कहीं गए हुए थे। अभिषेक घर आया और अपने छोटे भाई से मां के बारे में पूछने लगा। छोटे भाई ने कहा कि पड़ोस में किसी के पास गई है। अभिषेक ने छोटे भाई को मां को बुलाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान अभिषेक ने घर के एक कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

छिंदर पाल ने बताया कि अभिषेक दो बार आठवीं कक्षा में फेल हो चुका है। पढ़ाई को लेकर टेंशन में रहता था। आठवीं में दो बार फेल होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इस वजह से उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिरोजपुर सिविल अस्पताल में उपस्थित अभिषेक के मामा ने बताया कि अभिषेक गांव काला आया हुआ था। वहां से कुछ दिन पहले ही तलवंडी भाई लौटा है। अभिषेक को पढ़ाई की बहुत टेंशन थी। पढ़ाई की टेंशन को लेकर ही उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed