{"_id":"5d028066bdec226d734d6466","slug":"15604450178-firozpur-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की ओवर डोज से नौजवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे की ओवर डोज से नौजवान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। उपमंडल के गांव मोहकम अराईयां में 30 वर्षीय नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी जलालाबाद अमरजीत सिंह सिद्धू और एसएचओ सदर अमरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने मनजीत सिंह की नशे की लत छुड़वाने की बहुत कोशिश की। मनजीत का इलाज भी चल रहा था। इसके बावजूद वीरवार को मनजीत ने नशे की डोज ली। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मनजीत का करीब 6 साल पहले ही विवाह हुआ था। लेकिन उसके घर में कोई औलाद नहीं थी।
गांव मोहकम अराइयां के ग्रामीणों का कहना है कि नशेड़ियों को इंजेक्शन लगाने के लिए सिरिंजें नहीं मिल रही है। जिसके कारण नशेड़ी एक ही सिरिंज से एक-दूसरे को नशे का इंजेक्शन लगा रहे हैं। जिसके कारण गांव के बहुत से नशेड़ी युवक एचआईवी और अन्य भयानक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सेहत विभाग को चाहिए कि वह गांव में कैंप लगाकर सभी लोगों का एचआईवी चेकअप करें।
विज्ञापन
इस संबंधी सदर थाना प्रभारी अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुबह उन्हें नशे की ओवरडोज से मनजीत के मौत की सूचना मिली थी। मनजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का भेजा गया है। सिंह ने बताया कि मनजीत का बड़ा भाई भी नशे का आदी है। उसे इलाज के लिए राजस्थान भेजा हुआ है। मनजीत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
फोटो संख्या-13एफजेडआरपी01 जे
कैप्शन: जलालाबाद (फिरोजपुर) में मनजीत की मौत के बाद परिजन विलाप करते हुए।
फोटो संख्या-13एफजेडआरपी02जे
कैप्शन--मृतक मनजीत सिंह (फाइल फोटो)