फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एक ही दुकान में 2 बार की चोरी, सीसीटीवी के जरिए चढ़ा पुलिस के हत्थे

एक ही दुकान में 2 बार की चोरी, सीसीटीवी के जरिए चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu, 13 Jun 2019 10:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
एक ही दुकान में 2 बार की चोरी, सीसीटीवी के जरिए चढ़ा पुलिस के हत्थे
एक ही दुकान में 2 बार चोरी, सीसीटीवी के जरिये पकड़ा
विज्ञापन

पठानकोट। सुजानपुर के मेन बाजार में रेडिमेड कपड़े की दुकान में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ही दुकान में 4 दिन के अंतर में 2 बार चोरी की। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए युवक की पहचान होने पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी आसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सुजानपुर के शाहपुरी गेट मोहल्ला निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि इस युवक ने 4 और 8 जून की रात सुजानपुर के मेन बाजार स्थित स्पार्कल फैशन प्लेनेट से कपड़े चुराए थे। इस दौरान इसकी तस्वीर दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जांच में जब युवक की पहचान हुई तो इसे उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी पवन कुमार के घर से चोरी की 3 पेंट तथा तीन शर्ट भी बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी का नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए इसने चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed