{"_id":"5d01311dbdec2207402ece11","slug":"1560359187450-pathankot-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
50 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। पंजाब पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ गठित की गई एसटीएफ टीम ने 50 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। एसटीएफ के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि टीम सैली रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि वार्ड 17 निवासी सतीश कुमार अपने घर वाली गली के बाहर नशे की खेप बेचने के लिए खड़ा है। टीम बताए स्थान पर गई तो सतीश भाग गया और उसने अपनी जेब से हेरोइन वाला लिफाफा निकालकर फेंक दिया। टीम ने उसे पकड़ा और लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सतीश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फोटो:-2-पकड़े गए तस्कर के साथ एसटीएफ टीम केअधिकारी।
विज्ञापन
फोटो:-2-पकड़े गए तस्कर के साथ एसटीएफ टीम केअधिकारी।