फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   25 हजार रिश्वत लेते एक्साइज इंस्पेक्टर गिरफ्तार

25 हजार रिश्वत लेते एक्साइज इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2019 09:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
25 हजार रिश्वत लेते एक्साइज इंस्पेक्टर गिरफ्तार
कोटकपूरा। विजिलेंस ब्यूरो फरीदकोट की टीम ने कम टैक्स भरने का डरावा देकर कबाड़ी से 25 हजार रुपये की रिश्वत वसूलते हुए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विभाग के फरीदकोट दफ्तर में तैनात जसपाल हांडा के रूप में हुई। उसके खिलाफ विजिलेंस ब्यूूरो ने थाना बठिंडा में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कोटकपूरा शहर में कबाड़ का कार्य करने वाले अंकुर गुप्ता के मुताबिक एक्साइज एंड टैक्सेशन के इंस्पेक्टर जसपाल हांडा की ओर से उसे पिछले कई दिनों से परेशान किया जा रहा था। अंकुर के मुताबिक इंस्पेक्टर उसे डरा रहा था कि वह कम टैक्स भरता है, जिसके एवज उसे रिश्वत दी जाए। शिकायत के अनुसार इंस्पेक्टर जसपाल हांडा ने अंकुर से 50 हजार रुपये मांगे थे। उसने इंस्पेक्टर के साथ 25 हजार रुपये में सौदा किया और विजिलेंस ब्यूरो के पास शिकायत कर दी। बुधवार को ब्यूरो की टीम ने इंस्पेक्टर को 25 हजार की रिश्वत वसूलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed