{"_id":"5cffd75dbdec2207680ed530","slug":"15602706767-firozpur-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवान को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगे साढ़े छह लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौजवान को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगे साढ़े छह लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। एक नौजवान को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चार लोगों ने छह लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के बयान पर थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
बरिंदरपाल सिंह वासी चक महंता वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात आरोपी शलिंद्र सेठी, सविता निवासी मकान नंबर- 70 एमसी कालोनी फाजिल्का, हुकम सामा निवासी हाजी बेटू व लखवीर सिंह निवासी मुक्तसर साहिब से हुई। उक्त आरोपियों ने उनके बेटे और अन्य नौजवानों को सरकारी नौकरी दिलवाने की बात कही। उनके बेटे के लिए आरोपियों ने छह लाख पचास हजार रुपये की मांग की जो उसने दे दिए। काफी समय बीतने पर भी उनके बेटे को किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी नहीं दिलवाई। नौकरी नहीं मिलने पर उसने आरोपियों से अपनी धनराशि वापस लौटाने की बात कही लेकिन आरोपियों ने धनराशि वापस करने पर आनाकानी शुरू कर दी। इस संबंधी बरिंदरपाल ने एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। पुलिस ने तहकीकात करने के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।